Ladli Behna Yojana 2024 : डॉ मोहन यादव जी ने 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खाते में भेजे 1250 रूपये की आठवीं किस्त, जल्दी देखें

MP Ladli Behna Yojana 8th Installment 2024 : लाडली बहनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने निकल कर आ रही है जैसा कि आप सभी को पता है कि सरकार द्वारा हर महीने 10 तारीख को लाडली बहना योजना की किस्त महिलाओं के खाते में भेजी जाती है। और इस बार भी 10 जनवरी 2024 को सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में लाडली बहन योजना की आठवीं किस्त की राशि भेज दी गई है। 

हालांकि अभी बहुत से लाभार्थी बहनों के खाते में पैसे भेजना बाकी है धीरे-धीरे यह प्रोसेस चल रहा है इसमें एक-दो दिन का समय लग सकता है। इस बार सभी लाभार्थी बहनों के खाते में मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा लाडली बहना योजना की 8वीं किस्त की राशि भेजी जा रही है। अब हर बार डॉ मोहन यादव जी के द्वारा ही सभी के खाते में पैसे भेजे जाएंगे।

10 जनवरी को सभी लाडली बहनों के खाते में भेजे गए 8वीं किस्त का पैसा

जिसका सभी महिलाओं को बेसब्री से इंतजार था वह दिन अब आ गया है यानी लाडली बहना योजना की आठवीं किस्त का पैसा 10 जनवरी 2024 को सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में भेजी जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से राज्य भर के 1.29 करोड़ महिलाओं के खातों में आठवीं किस्त का पैसा भेजा गया है। 

हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा महिलाओं के खाते में 1576 करोड रुपए की राशि भेजी गई है। अगर किसी महिला के खाते में पैसे नहीं आए हैं तो वह एक-दो दिन इंतजार कर सकते है इस प्रक्रिया में थोड़ा समय भी लग सकता है। आज का दिन सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए काफी खुशी का दिन होगा क्योंकि सरकार द्वारा उनके खाते में 1250 रुपए की 8वीं किस्त भेजी गई है।

इसे भी पढ़ें:- PM Awas Yojana 2024: सरकार दे रही 1 लाख 20 हजार रूपये की सहायता राशि

इस बार 3 लाख महिलाओं को लाडली बहना योजना की किस्त का लाभ नहीं मिला

जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि इस बार लगभग 3 लाख महिलाओं को लाडली बहना योजना की आठवीं किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। क्योंकि इस योजना के तहत कई महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया गया है। लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1.32 करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जाना था लेकिन इस बार केवल 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में ही पैसे भेजे गए हैं।

आपको भी पहले लाडली बहना योजना की किस्त का लाभ प्राप्त होता था और इस महीने 8वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है तो हो सकता है कि आपको भी इस योजना के तहत अपात्र घोषित कर दिया गया होगा। कई महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी बंद हो चुकी है जिसकी वजह से उनको 8वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। अगर आपके खाते में भी आठवीं किस्त के 1250 रुपए नहीं आए हैं तो आप अपने बैंक अकाउंट में डीबीटी करवा ले।

Leave a Comment